Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

Karnataka: पति ने घरेलू विवाद में की पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पुलिस स्टेशन में किया आत्मसमर्पण

Karnataka: कर्नाटक के हुबली में पुलिस ने सोमवार को बताया कि 28 साल की महिला पर उसके पति ने चाकू से हमला किया और घर के बाहर सड़क पर उसकी मौत हो गई।

हुबली-धारवाड़ शहर के पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने बताया, “जब उस पर चाकू से हमला हुआ, तो वो घर से बाहर आई। सड़क पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में पति ने पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया।”

उसी इमारत में रहने वाले रिश्तेदारों के अनुसार पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था, जिसके कारण पति ने महिला पर हमला किया।