Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: JUP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 3 सीटों पर लड़ेंगे हुमायूं कबीर     |   लेबनान में IDF ने हिजबुल्लाह कमांडर अबू खलील बरजी को मार गिराया     |   वेस्ट एशिया पर मीटिंग के लिए PM आवास पहुंचे गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री     |   लखनऊ: अखिलेश यादव से मिले बसपा के पूर्व नेता डॉ एमएच खान, सपा में हुए शामिल     |   कतर में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, छह लोगों की गई जान     |  

फरीदाबाद में शुरू हुई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप की शुरूआत कल हरियाणा के फरीदाबाद में हुई। इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के 23 देशों के 220 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं।
इस चैंपियनशिप के मुकाबले दिल्ली के डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में होंगे। मैच आज से शुरू होंगे और चैंपियनशिप 13 नवंबर तक चलेगी। चैंपियनशिप का शानदार उद्घाटन समारोह मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में हुआ, जो टूर्नामेंट का मेजबान भी है।

उद्घाटन समारोह में हरियाणा के युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम चीफ गेस्ट थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हरियाणा का इस चैंपियनशिप की मेजबानी करना ये बताता है कि राज्य शूटिंग हब के तौर पर उभर रहा है।

जर्मनी की पूर्व ओलंपिक निशानेबाज अन्ना जैनसेन ने कहा कि यूनिवर्सिटी गेम्स उभरती प्रतिभाओं के लिए बहुत ही बेहतरीन मंच हैं। उनके मुताबिक शूटिंग जैसे खेल ये भी साबित करते हैं कि पढ़ाई और खेल दोनो साथ-साथ चल सकते हैं।

मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसीडेंट अमित भल्ला ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। चैंपियनशिप में 33 सदस्यों की भारतीय निशानेबाजी टीम हिस्सा लेगी। इनमें सिफत कौर समरा और ऐश्वर्य प्रताप सिंह जैसे ओलंपियन समेत कई जाने-माने भारतीय निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं।