Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

IPL Final: 2012 से कोई फाइनल नहीं हारा ये खिलाड़ी, क्या इस बार आरसीबी को बना पाएगा चैंपियन

आईपीएल के फाइनल में आज आरसीबी और पीबीकेएस का मुकाबला होना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला ये मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। आरसीबी के प्लेऑफ़ में पहुंचने की एक वजह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड की वापसी है। चोट की वजह से इस सीजन में हेज़लवुड ने नॉकआउट राउंड से पहले वापसी की और अच्छी गेंदबाजी कर विकेट भी झटके। फ़ाइनल में हेजलवुड का सुनहरा रिकॉर्ड है। 

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 2012 में चैंपियंस लीग टी20 से लेकर 2023 ICC क्रिकेट विश्व कप तक, किसी भी बड़ी प्रतियोगिता में कभी फ़ाइनल नहीं हारा है। जब भी हेज़लवुड किसी खिताबी मुकाबले में उतरते हैं, तो उनकी टीम जीतती रही है।  आईपीएल के इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली आरसीबी इस बार चैंपियन बनन की प्रबल दावेदार है। सबकी निगाहें हेजलवुड पर है।