Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

PM मोदी ने Commonwealth Games 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात, कहा- 'जो खेलेगा, वो खिलेगा'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत की और उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो भी बनाया और देशवासियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए संदेश दिया- 'जो खेलेगा, वो खिलेगा।'

मुलाकात के दौरान बॉक्सर साक्षी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि उनसे मिलकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और वह बेहद विनम्र हैं। साक्षी ने कहा, "कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले हम सभी खिलाड़ियों को आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाया है। हमें इस बात पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।"

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों से कहा, "जो खेलेगा, वो खिलेगा। हमेशा भारत को चीयर करो।" पीएम मोदी के इस संदेश के बाद सभी खिलाड़ियों ने उनके साथ मिलकर 'भारत माता की जय' का जयघोष किया।

भारत ने जीते 39 पदक

ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। खास बात यह रही कि इस बार टूर्नामेंट में भारत के दबदबे वाले कुछ खेल शामिल नहीं थे। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया।

मीराबाई चानू ने लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। वहीं, भारत के लिए बॉक्सिंग में कुल 7 गोल्ड मेडल आए।

भारत के गोल्ड मेडल विजेता

  • सोमन राणा – पुरुष शॉट पुट F57, पैरा एथलेटिक्स

  • साक्षी चौधरी – महिला 51 किग्रा, बॉक्सिंग

  • प्रिया घांघस – महिला 60 किग्रा, बॉक्सिंग

  • अरुंधति चौधरी – महिला 70 किग्रा, बॉक्सिंग

  • सचिन सिवाच – पुरुष 60 किग्रा, बॉक्सिंग

  • अंकुश पांघल – पुरुष 80 किग्रा, बॉक्सिंग

  • शर्मिला धनकर – महिला शॉट पुट F57, पैरा एथलेटिक्स

  • मीराबाई चानू – महिला 48 किग्रा, वेटलिफ्टिंग

  • दिलीप गावित – पुरुष 100 मीटर T47, पैरा एथलेटिक्स

  • अस्मिता डे – महिला -48 किग्रा, जूडो

  • हर्ष सिंह – पुरुष -60 किग्रा, जूडो

  • प्रीति पवार – महिला 54 किग्रा, बॉक्सिंग

  • जैस्मिन लंबोरिया – महिला 57 किग्रा, बॉक्सिंग

सिल्वर मेडल विजेता

भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में ऋषिकंत सिंह, मुथुपंडी राजा, ज्ञानेश्वरी यादव, सर्वेश कुशारे, वल्लुरी अजय बाबू, हरजिंदर कौर, गुलवीर सिंह, मुरली श्रीशंकर, मोहम्मद बासिल, लवप्रीत सिंह, यामिनी मौर्य, नीरज चोपड़ा, प्रवीण चित्रवेल, जादुमनी सिंह, शुभम जुयाल, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल शामिल हैं।

ब्रॉन्ज मेडल विजेता

ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों में झंडू कुमार, बिंद्यारानी देवी, गुलवीर सिंह, शिल्पा, उन्नति शर्मा, तेजस्विन शंकर, यश वीर सिंह, सेल्वा प्रभु और सीमा कालीरामना शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की खिलाड़ियों से यह मुलाकात भारतीय खेल प्रतिभाओं के उत्साहवर्धन और देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।