Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

पंजाब में टूर्नामेंट के दौरान तमिलनाडु की महिला कबड्डी खिलाड़ियों पर हमला, टीम चेन्नई वापस लौटी

तमिलनाडु की महिला कबड्डी खिलाड़ी मंगलवार को चेन्नई पहुंचीं। टीम की खिलाड़ियों ने दावा किया कि पंजाब के बठिंडा में एक मैच के दौरान उन पर हमला किया गया था। उन्होंने मामले में हस्तक्षेप करने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए पंजाब सरकार का शुक्रिया अदा किया। मदर टेरेसा विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने बताया कि अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में बिहार के दरभंगा विश्वविद्यालय की टीम के साथ मैच के दौरान उन पर हमला किया गया।

उन्होंने दावा किया कि जब मैच के अंत में हालात तनावपूर्ण हो गए तो दरभंगा विश्वविद्यालय के कोच और टूर्नामेंट के कुछ आयोजक तमिलनाडु टीम पर हमले में शामिल हो गए। हमला इतना गंभीर था कि तमिलनाडु के उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए टूर्नामेंट के आयोजकों से संपर्क करना पड़ा।