Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

Ind vs Eng: कप्तान बेन स्टोक्स ने की आकाशदीप की तारीफ, कहा- भारत ने इंग्लैंड को हर विभाग में हराया

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने स्वीकार किया कि भारत ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में खेल के हर विभाग में उनकी टीम से बेहतर प्रदर्शन किया और तेज गेंदबाज आकाशदीप के ‘अविश्वसनीय’ कौशल ने मैच में निर्णायक अंतर पैदा किया। सारीज में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे आकाशदीप ने 10 विकेट लेकर भारत की 336 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत की इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में ये पहली जीत है। पांच मैच की सारीज अब 1-1 से बराबर है और तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

स्टोक्स ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे लगता है कि आकाश ने कल रात और आज सुबह पिच पर पड़ी दरार का अच्छा इस्तेमाल किया। लगातार कोण बदलने और उसका उपयोग करने की उसकी क्षमता अद्भुत है और फिर भी वह इतना सटीक है। वो उस दरार पर ध्यान केंद्रित कर रहा था। आज सुबह हैरी ब्रूक जिस गेंद पर आउट हुआ उस पर कोई भी बल्लेबाज कुछ नहीं कर सकता था।"

उन्होंने कहा, "जब जेमी स्मिथ ने शुरुआत में कुछ रन बनाए, तब मैं दूसरे छोर पर खड़ा था। गेंद एक फुट की दूरी पर थी। आकाश ने जिस तरह से क्रीज पर कोण बदलते हुए भी उस क्षेत्र में गेंद की उससे उसके अविश्वसनीय कौशल का पता चलता है।"

स्टोक्स की अगुआई वाली टीम ड्रॉ में विश्वास नहीं करती लेकिन कप्तान ने कहा कि लक्ष्य पहुंच से बाहर था। उन्होंने कहा, "300 या इससे अधिक रन से हारना वास्तव में बहुत बड़ा अंतर है। जब हम बल्लेबाजी करने उतरे तो हमें पता था कि हमारे सामने क्या चुनौती है। लेकिन कल रात तीन विकेट और आज सुबह दो क्रिकेट जल्दी खोने से सब कुछ बदल गया।"

स्टोक्स ने स्वीकार किया कि भारत ने खेल के हर विभाग में उनसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, "इस हफ्ते उन्होंने एक ऑलराउंड इकाई के रूप में बेहतर प्रदर्शन किया, बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया। पिछले हफ्ते हमने ऐसा किया था।"