भारत के सुमित अंतिल ने पेरिस पैरालंपिक खेलों में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता और सोमवार को शानदार तरीके से अपने ही पैरालंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पिछली बार के चैंपियन सुमित अंतिल ने अपने खिताब के डिफेंस में शुरुआत 69.11 मीटर के प्रभावशाली थ्रो के साथ की और एफ 64 कैटेगरी में टोक्यो के 68.55 मीटर के अपने ही पैरालंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सुमित ने 70.59 मीटर की दूरी तक भाला फेंका और सोमवार को लगातार दूसरी बार अपना रिकॉर्ड तोड़ा।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.