Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

वनडे महिला विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, चामरी अटापट्टू करेंगी अगुआई

चामरी अटापट्टू इस महीने के अंत में होने वाले महिलाओं के वनडे विश्व कप में श्रीलंकाई टीम की कप्तानी करेंगी। सह मेजबान टीम पिछले 12 चरण में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सकी है और अटापट्टू को उम्मीद है कि इस बार वे इस मिथक को तोड़ देंगी।

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डिसिल्वा और अनुष्का संजीवनी की अनुभवी बल्लेबाजी तिकड़ी को शामिल करने से टीम में गहराई आएगी।

इस साल श्रीलंका की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रही हर्षिता ने आठ मैच में 48 के औसत से 336 रन बनाए हैं जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। वहीं देवमी विहंगा चार मैच में 11 विकेट लेकर श्रीलंका की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रही हैं।

श्रीलंकाई टीम 30 सितंबर को गुवाहाटी में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी, जिसके बाद टीम चार अक्टूबर को गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए कोलंबो लौटेगी।

श्रीलंका की टीम: चामरी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डिसिल्वा, अनुष्का संजीवनी (उपकप्तान और विकेटकीपर), इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, पिउमी वाथसाला, इनोका रणवीरा, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोदानी, मल्की मदारा, अचिनी कुलसूरिया।