Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

नीरज चोपड़ा का एक और कमाल, फेडरेशन कप में जीता गोल्ड

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने तीन साल में पहले घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हुए ओडिशा के भुवनेश्वर में चल रहे नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन कप की पुरुषों के जैवलिन थ्रो इवेंट में धीमी शुरुआत के बाद गोल्ड मेडल जीता। 

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे 26 साल के सुपरस्टार नीरज को शुरु में थोड़ी परेशानी हुई जिससे वे तीन दौर के बाद दूसरे नंबर पर खिसक गए  चौथे दौर में उन्होंने 82.27 मीटर भाला फेंककर बढ़त हासिल की। उन्होंने आखिरी दौर में भाला नहीं फेंका क्योंकि रजत पदक जीतने वाले डी. पी. मनु अपना अंतिम थ्रो फेंक चुके थे।

चोपड़ा ने आखिरी बार 17 मार्च 2021 में इसी टूर्नामेंट में घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें उन्होंने 87.80 मीटर के थ्रो से गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक गोल्ड जीता। फिर वे 2022 में डायमंड लीग चैंपियन और 2023 में वर्ल्ड चैंपियन बने। उन्होंने साथ ही चीन में एशियाई खेलों का गोल्ड मेडल भी बरकरार रखा। 

चोपड़ा ने इसके अलावा डायमंड लीग के तीन इंडिविजुअल लेग भी जीते और 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया। हालांकि नीरज चोपड़ा अब तक 90 मीटर का आंकड़ा नहीं छू पाये हैं। उनका पर्सनल बेस्ट और नेशनल रिकॉर्ड 89.94 मीटर का है।