Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

मुंबई रणजी टीम के नए कप्तान का ऐलान, LSG के इस खिलाड़ी को मिली कमान

Mumbai: रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर मुंबई रणजी टीम के कप्तान बन सकते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के स्टार खिलाड़ी शार्दुल को मुंबई टीम की कमान देने की तैयारी कर रही है। उन्हें अजिंक्य रहाणे की जगह नया कप्तान बनाया जा सकता है। रहाणे ने यह कहते हुए कप्तानी पद से इस्तीफा दिया कि अब समय आ गया है कि टीम की कमान किसी अन्य खिलाड़ी को सौंपी जाए।

रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 के सत्र में फाइनल में विदर्भ को हराकर रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। उनकी कप्तानी में मुंबई ने ईरानी कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जीती थी। रहाणे की कप्तानी में भारत ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट श्रृंखला जीती थी। शार्दुल ठाकुर को हाल में दलीप ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र का कप्तान भी नियुक्त किया गया था, जिसे उनकी नेतृत्व क्षमता का प्रमाण माना जा रहा है।

शार्दुल ठाकुर हाल के वर्षों में मुंबई के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। जिन्होंने बार-बार अहम विकेट और निचले क्रम में महत्वपूर्ण रन बनाकर अपनी क्षमता का परिचय दिया है। रहाणे ने इस सीजन 14 पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 467 रन बनाए।