Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मीराबाई चानू को चुना गया IWLF एथलीट आयोग का अध्यक्ष, चार साल का होगा कार्यकाल

ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता एस. सतीश कुमार को इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (आईडब्ल्यूएलएफ) के एथलीट आयोग का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया है। दोनों का कार्यकाल चार साल का होगा।

मीराबाई भारत की सबसे सम्मानित वेटलिफ्टरों में से एक हैं, जिन्होंने कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड और ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम की हैं। वेटलिफ्टिंग में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 205 किलो है- स्नैच में 86 किलो और क्लीन एंड जर्क में 119 किलो - जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।

उन्होंने स्नैच में भी 88 किलो भार उठाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। टोक्यो 2020 ओलंपिक में वो रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बनीं। इससे पहले 2017 में उन्होंने विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो दशकों से अधिक समय में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनकर 22 साल का इंतजार खत्म किया था।

मीराबाई ने कहा, "मैं भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ के एथलीट आयोग के अध्यक्ष के रूप में मुझे चुनने के लिए महासंघ के प्रति अपना अपार आभार व्यक्त करती हूं। साथी वेटलिफ्टिरों की आवाज को आगे बढ़ाने और उनका प्रतिनिधित्व करने का मौका देना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।"