Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

मराठा रॉयल्स ने टी20 मुंबई लीग का खिताब जीता, मुंबई फाल्कन्स को पांच विकेट से दी मात

Mumbai: राजेश सुतार के अर्धशतक और अवैस नौशाद के उपयोगी योगदान से मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने फाइनल में सोबो मुंबई फाल्कन्स को पांच विकेट से हराकर टी20 मुंबई लीग का खिताब जीत लिया। 

मराठा रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई फाल्कन्स को 20 ओवर में चार विकेट पर 157 रन पर रोक दिया और फिर सुतार के 49 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से बनाए गए 53 रन की बदौलत चार गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 

नौशाद ने 24 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली और सुतार के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। इससे मराठा रॉयल्स की टीम 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही। इससे पहले मयूरेश टंडेल (नाबाद 50) और हर्ष अघव (नाबाद 45) की 49 गेंदों पर 85 रन की अटूट साझेदारी की मदद से मुंबई फाल्कंस ने चार विकेट पर 157 रन बनाए।