Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

Jharkhand: भारतीय हॉकी की नर्सरी के रूप में उभर रहा राज्य, कई बड़ी प्रतियोगिताओं की मिली मेजबानी

Jharkhand: झारखंड को हॉकी की नर्सरी राज्य माना जाता है, जिसने देश को कई इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर दिए। झारखंड को इस वर्ष 5 SGFI प्रतियोगिताओं के लिए मेजबानी मिली है, जिनमें हॉकी भी शामिल है। राज्य में 27 से 31 जनवरी तक 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन राज्य में खेलों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को बताने के लिए काफी है। इस हॉकी प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों और इकाइयों से लड़कों की 32 और लड़कियों की 33 टीमें भाग ले रही हैं।

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार हॉकी के विकास के लिए काफी संवेदनशील है। झारखंड सरकार ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को रांची के हरमू आवासीय कॉलोनी में 3750 वर्ग फीट का भूखंड और स्टांप शुल्क तथा पंजीकरण शुल्क में पूरी छूट दी।

झारखंड की खेल नीति के तहत हॉकी सहित कई खेलों के लिए संरचना तैयार की गई है, जिसमें स्कूल स्तर पर सहायता, प्रशिक्षण और स्टेट लेवल लीग शामिल है।