Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

सचिन तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का हुआ अनावरण, दोनों दिग्गजों की ट्रॉफी के साथ सामने आई फोटो

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून 2025 से होने वाली है। इस सीरीज की शुरुआत से पहले सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन ने मिलकर तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का अनावरण किया है। इस सीरीज का नाम हाल ही में पटौदी ट्रॉफी से बदलकर तेंदुलकर-एंडरसन कर दिया गया है।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को लेकर बात की जाए तो उसमें दोनों दिग्गजों की तस्वीर भी दिखाई गई है। वहीं साल 2007 से टीम इंडिया ने इंग्लैंड के दौरे पर अब तक जो भी टेस्ट सीरीज खेली है उसे पटौदी ट्रॉफी के नाम से खेला जाता था, जिसमें अब इस ट्रॉफी के नाम को बदल दिए जाने के बाद ईसीबी ने ये भी फैसला लिया है कि जो भी टीम टेस्ट सीरीज जीतेगी उसके कप्तान को पटौदी मेडल से सम्मानित किया जाएगा।