Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

IPL playoffs: अय्यर की रणनीति और RCB के कौशल के बीच कड़ी टक्कर, कौन मारेगा बाजी?

जब पंजाब किंग्स गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर 1 में अपनी टक्कर की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की मेजबानी करेगी, तो ये श्रेयस अय्यर की नेतृत्व क्षमता की अब तक की सबसे मुश्किल परीक्षा होगी। शीर्ष दो में जगह बनाने के बाद उम्मीद है कि दोनों टीमें बिना किसी रोक-टोक के आगे बढ़ेंगी, क्योंकि उन्हें पता है कि भले ही वे प्ले-ऑफ के पहले मुकाबले में पीछे रह जाएं, फिर भी उन्हें फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।

पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद पहली बार प्ले-ऑफ में जगह बनाई है, लेकिन टीम अय्यर-रिकी पोंटिंग (मुख्य कोच) युग में अतीत की तरफ नहीं देख रही है। अय्यर-पोंटिंग साझेदारी की बदौलत पंजाब किंग्स के लिए शानदार बदलाव आया है, जिन्होंने एक दशक से ज्यादा समय तक खराब प्रदर्शन के बाद आखिरकार स्थिरता हासिल कर ली है। ये संयोजन खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने में सफल रहा है, जिससे ये एक मजबूत जोड़ी बन गई है।

अपनी गति और फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों के साथ, पीबीकेएस अपने सपनों की दौड़ को जारी रखने और अपने पहले आईपीएल खिताब के करीब एक बड़ा कदम बढ़ाने की उम्मीद कर रही होगी, लेकिन इसके लिए उन्हें आरसीबी से आगे निकलना होगा, जो अपने पहले आईपीएल ताज के लिए उतनी ही भूखी है।