आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत बराड़ ने मध्यक्रम के बल्लेबाज नेहल वढेरा की छोटे लक्ष्य का पीछा करने के लिए तारीफ की। 96 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वढेरा ने 19 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए। इससे मैच का रुख पंजाब किंग्स की तरफ हो गया। उस वक्त मेहमान टीम 53 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी।
बराड़ ने कहा, "नेहल बहुत अच्छा खिलाड़ी है। वह पिछले 2-3 सालों से आईपीएल में खेल रहा है। वह घरेलू स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करता है। हाल ही में जब हमने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती तो उसने नॉकआउट में बहुत अच्छा खेला। एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर मुझे बहुत गर्व है।" सीजन का पहला मैच खेल रहे बराड़ ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 12वें ओवर में लगातार गेंदों पर भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल के विकेट लिए।
उन्होंने कहा कि वो आरसीबी की पारी के अंतिम चरण में गेंदबाजी करने के लिए तैयार थे। बराड़ ने कहा, "छोटे मैचों में आपको पूरी तरह तैयार रहना होता है। आपको कभी भी ओवर मिल सकता है। मैं तैयार था। ये सीजन का मेरा पहला मैच था। मुझे नहीं पता था कि मैं आखिरी ओवर में गेंदबाजी करूंगा।"
IPL 2025: पीबीकेएस के हरप्रीत बराड़ ने बल्लेबाज नेहल वढेरा के प्रदर्शन की तारीफ की
You may also like
गुवाहाटी में भी होगा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का मैच, स्वदेश में 9 वनडे खेल सकते हैं रोहित-कोहली.
RCB की रिकॉर्ड बिक्री पर विजय माल्या ने आलोचकों को दिया जवाब, कहा- तब लोग मुझ पर हंसते थे.
SA vs NZ: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 33 रनों से हराया, सीरीज 3-2 से अपने नाम की.
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, बेन डकेट ने आईपीएल खेलने से किया मना.