Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

ग्वालियर टी20 मैच: भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया

भारत ने रविवार को ग्वालियर के माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए।