Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

गुकेश ने पांचवें से आठवें स्थान के प्ले ऑफ में नाकामूरा के साथ ड्रॉ खेला

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम शतरंज में पांचवें से आठवें स्थान के प्ले-ऑफ की पहली बाजी में अमेरिका के हिकारू नाकामूरा के साथ कड़े मुकाबले में ड्रॉ खेला। अमेरिका के फाबियानो करुआना के खिलाफ क्वार्टर फाइनल 0-2 से हारने के बाद गुकेश ने नाकामूरा के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया।

दिन की अन्य बाजियों में मैग्नस कार्लसन को युवा विन्सेंट कीमर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जबकि करुआना ने उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के साथ अंक बांटे। उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के साथ अंक बांटे। गुकेश का टूर्नामेंट में यह आठवां ड्रॉ है। उन्होंने प्रारंभिक दौर के नौ दौर में सात ड्रॉ खेले थे।