Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

दीया चितले ने मनिका बत्रा को हराकर किया बड़ा उलटफेर

टेबल टेनिस की उभरती हुई स्टार दीया चितले ने विश्व की 26वें नंबर की खिलाड़ी मनिका बत्रा को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है।

दिया की बदौलत दबंग दिल्ली टीटीसी ने रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में इंडियनऑयल यूटीटी 2024 के रोमांचक मुकाबले में टॉप पर चल रहीं पीबीजी बेंगलुरु स्मैशर्स को 8-7 से हरा दिया।

दिया ने मनिका को 3-0, 11-6, 11-10, 11-8 से हराया।

सीजन में अपनी पहली हार झेलने के बावजूद, पीबीजी बेंगलुरु स्मैशर्स पांच टाई के बाद 48 अंकों के साथ नॉकआउट में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई। दबंग दिल्ली टीटीसी 41 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।