Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

रिटायरमेंट के फैसले पर पुनर्विचार करें... IPL चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने विराट कोहली से की अपील

आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने विराट कोहली से अपील की है कि वे टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के अपने फैसले पर फिर से विचार करें। उन्होंने कोहली की काबिलियत की जमकर तारीफ की। वे चाहते हैं कि आरसीबी इस सीजन में जीत का सेहरा पहनती है तो भी कोहली आईपीएल के लिए खेलना जारी रखें। उन्होंने क्रिकेट में कोहली के रुतबे की तुलना टेनिस में जोकोविक और रोजर फेडरर से की।

भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी में बदलाव के बारे में धूमल ने कहा कि इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला की कमान शुभमन गिल को सौंपना सही फैसला है। विराट कोहली ने 2011 से टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू किया था। अब तक उन्होंने 123 मैच खेले हैं और 46.85 के औसत से नौ हजार 230 रन बनाए हैं। क्रिकेट के दिग्गजों- रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के एक के बाद एक रिटायरमेंट की घोषणा के बाद भारत नए सिरे से टेस्ट क्रिकेट टीम तैयार कर रहा है।