Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

IPL 2025: कप्तान रूतुराज ने CSK की लगातार दूसरी हार पर तोड़ी चुप्पी, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने रविवार को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से छह रन से मिली हार के लिए अपनी खराब शुरुआत और ग्राउंड में चूक को मुख्य वजह बताया। आईपीएल में सीएसके की ये लगातार दूसरी हार थी। नीतीश राणा की 36 गेंदों में 81 रनों की तूफानी पारी और वानिंदु हसरंगा के चार विकेट की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को बरसापारा स्टेडियम में कड़ी टक्कर देते हुए जीत दर्ज की।

183 रनों का पीछा करते हुए सीएसके ने रचिन रवींद्र को जीरो पर खो दिया, जबकि राहुल त्रिपाठी पावर प्ले के बाद आउट हो गए और टीम का स्कोर 176/6 रहा। वे अपना पिछला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से घरेलू मैदान पर हार गए थे। 17 साल में ये पहली बार था। 

मैच के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, "हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही है, लेकिन एक बार जब हम ऐसा करेंगे, तो चीजें अलग होंगी।हमने मिसफील्ड के कारण 8-10 अतिरिक्त रन भी दिए और हमें इसमें सुधार करने की जरूरत है।" 

रुतुराज गायकवाड़ की 63 रनों की पारी ने लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन विकेट गिरने के कारण सीएसके जीत हासिल नहीं कर सका। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के बारे में सीएसके के कप्तान ने बताया कि ये पहले से ही तय रणनीति थी।

उन्होंने कहा, "पिछले कुछ सालों में अजिंक्य तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते रहे हैं, जबकि रायुडू बीच के ओवरों में गेंदबाजी करते रहे हैं। हमने सोचा कि अगर मैं बाद में बल्लेबाजी करूं तो बेहतर होगा, जबकि त्रिपाठी आगे बढ़कर आक्रमण कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "ये नीलामी में तय किया गया था और मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। वैसे भी मुझे हर मैच में जल्दी बल्लेबाजी करने का मौका मिल रहा है।"