Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

CSK ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ अनुबंध पर दी सफाई, अश्विन के बयान के बाद हुआ था विवाद

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 सीजन के बीच में डेवाल्ड ब्रेविस के साथ अनुबंध पर शनिवार को सफाई दी। सीएसआर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज की अनुबंध प्रक्रिया पूरी तरह लीग के नियमों के अनुरूप थी।

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर संकेत दिया था कि पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम ने ब्रेविस को ज्यादा रकम दिया था।अश्विन फिलहाल सीएसके के साथ हैं। उनके संकेत के बाद विवाद खड़ा हो गया।

आईपीएल के मौजूदा नियमों के मुताबिक किसी खिलाड़ी के बदले दूसरे खिलाड़ी के साथ अनुबंध की रकम पहले खिलाड़ी की कीमत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सीएसके ने 18 अप्रैल को ब्रेविस के साथ अनुबंध किया तो उनका आधार मूल्य 75 लाख था। फ्रैंचाइजी ने उन्हें दो करोड़ 20 लाख रुपये का भुगतान किया।

तमिलनाडु के 26 साल के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह को पिछले सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद उन्हें गुम चोट लग गई। इस आधार पर सीएसके ने कहा कि ब्रेविस को आईपीएल 2025-27 के खिलाड़ी 'रिप्लेसमेंट प्लेयर्स' नियम के खंड 6.6 के मुताबिक साइन किया गया था।