Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

बुमराह ने की ईशांत शर्मा की बराबरी, इंग्लैंड में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने का बनाया रिकॉर्ड

मैनचेस्टर में डॉसन के विकेट के साथ भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के इंग्लैंड में टेस्ट मैच के दौैरान विकेट लेने की संख्या 51 पहुंच गई है। इसके साथ ही बुमराह ने इशांत शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 

भारत के लिए 311 टेस्ट विकेट लेने वाले इशांत ने इंग्लैंड में कुल 15 टेस्ट (14 इंग्लैंड के खिलाफ और 1 न्यूजीलैंड के खिलाफ) खेले हैं और 51 बल्लेबाजों को आउट किया है। बुमराह अब इंग्लैंड में सबसे सफल एशियाई टेस्ट गेंदबाज बनने की कोशिश करेंगे। इसके लिए, इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मौजूदा मैच में तीन और विकेट लेने होंगे।

अभी तक ये रिकॉर्ड महान पाकिस्तानी गेंदबाज और पूर्व कप्तान वसीम अकरम के नाम है। अपने 17 साल के टेस्ट करियर के दौरान अकरम ने इंग्लैंड में 14 टेस्ट मैच खेले हैं और 53 बल्लेबाजों को आउट किया है।