Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

बीजीटी 2024-25: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, ये गेंदबाज हुआ बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहे ऑस्ट्रेलिया को दूसरे मुकाबले से पहले जोरदार झटका लगा है. पर्थ टेस्ट में हार के बाद तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. साइड स्ट्रेन के कारण वह भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. 33 साल के हेजलवुड एडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को शुरुआती XI में शामिल किया जाएगा.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जोस हेजलवुड के दूसरे टेस्ट से बाहर होने पर बयान जारी किया है. घरेलू टीम ने अनकैप्ड जोड़ी सीन एबॉट और ब्रेंडन डॉगेट को टीम में शामिल किया है. “जोश हेजलवुड साइड इंजरी के कारण डे-नाइट टेस्ट से बाहर हो गए हैं और ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने अनकैप्ड पेस जोड़ी को टीम में शामिल किया है. जोश हेजलवुड को साइड स्ट्रेन के कारण एडिलेड में दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है, और दो अनकैप्ड गेंदबाजों को कवर के रूप में बुलाया गया है सीन एबॉट और ब्रेंडन डॉगेट दोनों को भारत के खिलाफ एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है”