Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

बागेश्वर में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा महोत्सव

बागेश्वर में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाई गई है. जिले के विभिन्न उद्योगों में विश्वकर्मा की पूजा की गई. बागेश्वर के उद्योगपति दलीप सिंह खेतवाल ने विश्वकर्मा पूजा धूमधाम के साथ की, उन्होंने कहा की सरकार को आज उद्योग लगाने की जरूरत है जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके.

उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से सभी लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की, उन्होंने कहा की उनके द्वारा पिछले 20 सालों से विश्वकर्मा की पूजा की जा रही है, उनके द्वारा काफी उत्साह के साथ यह त्यौहार मनाया जाता है। वही उद्योगपति नरेंद्र खेतवाल ने भी अपने उद्योग में उपकरणों और भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की।