Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

कैंची धाम पहुंची डिंपल यादव, बाबा नीम करौली के दर पर टेका मत्था

समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेका। देश, प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। बाद में डिंपल स्वजनों संग गंतव्य को रवाना हो गई।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मंगलवार को जागेश्वर से लौटते वक्त अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंची। हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। विशेष पूजा अर्चना की।

कैंची धाम ट्रस्ट के प्रदीप साह भय्यू ने डिंपल यादव को बाबा की लीलाओं की जानकारी दी। स्वजनों संग पहुंची डिंपल यादव ने काफी देर मंदिर में बिताया। आरती में भी भाग लिया। कैंची धाम पहुंची डिंपल काफी खुश नजर आई। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना भी की।