Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

Mathura: बरसाना में मशहूर होली की तैयारियां जोरों पर, 24 फरवरी से पांच मार्च तक चलेगा त्योहार

Mathura: उत्तर प्रदेश में मथुरा के पौराणिक रूप से महत्वपूर्ण बरसाना में दुनिया भर में मशहूर होली की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन दिन-रात ये सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि हर श्रद्धालु पवित्र त्योहार को सुरक्षित और आराम से मना सके। पूरे शहर में सुरक्षा, सफाई, यातायात प्रबंधन और चिकित्सा केंद्रों की व्यवस्था की जा रही है।

राधा रानी मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों को खास तौर से रंगा और सजाया गया है। इसके साथ ही एक रंगीन उत्सव का माहौल बनना शुरू हो गया है। भक्तों ने व्यवस्थाओं की तारीफ की। वे सफाई, दूसरी सुविधाओं और पूरे माहौल में छाई भक्ति भावना से गद्-गद् थे।

बरसाना में इस साल होली का उत्सव 24 फरवरी से शुरू होगा और पांच मार्च तक चलेगा।