मेरठ शहर सीट से सपा विधायक रफीक अंसारी पुलिस को ढूंढ़े रही थी और अब उन को गिरफ्तार कर लिया है। हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी और NBW नोटिस जारी होने के बाद भी अदालत में पेश नहीं हुए थे। सपा विधायक। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद विधायक को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी है। टीम ने विधायक के घर दबिश दी लेकिन वो नदारद मिले। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी को विधायक की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था और उन को लखनऊ से आते हुए बाराबंकी से गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बता दे 1995 में जब रफीक अंसारी पार्षद थे तब बूचड़ खाने का विरोध हुआ था ,हंगामा और तोडफोड भी हुई थी ,35 से 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें रफीक अंसारी का भी नाम था ,जिसमें सब से पहले 1997 में वारंट जारी हुआ था जिसके बाद से अब तक वो कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। लगभग 100 से ज्यादा उनके वारंट जारी हो चुके थे, रफीक अंसारी इस मामले में बचने के लिए हाई कोर्ट भी गए थे लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी ।वकील का कहना है की 2016 में अखिलेश सरकार में इस मामले को वापस भी दिया गया था लेकिन कोर्ट ने मामले को खत्म नहीं किया था।जिसके बाद NBW जारी हुए थे और अब NBW जारी होने के बाद मेरठ पुलिस ने विधायक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी, जिस टीम ने उन को बाराबंकी से गिरफ्तार किया है, शाम तक मेरठ लाया जाएगा। ये मामला MP/MLA कोर्ट में चला गया था, अब भी वहीं चल रहा है।
बताया जा रहा है की रफीक अंसारी इस बात को लेकर के इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी गए थे। वही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1995 के मामले में मेरठ के विधायक रफीक अंसारी को राहत देने से इनकार कर दिया। विधायक की याचिका खारिज कर दी। याचिका में NBW के आदेश को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने इसलिए खारिज किया। क्योंकि, सपा के नेता 100 से अधिक गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अदालत में पेश होने में विफल रहे।
अदालत ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, एमपी/एमएलए, मेरठ की अदालत में लंबित आईपीसी की धारा 147, 436 और 427 के तहत आपराधिक मामले से संबंधित अंसारी की रद्द करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये टिप्पणी की और विधायक के खिलाफ nbw जारी कर दिए गए।
जिसके बाद मेरठ पुलिस ने विधायक की गिरफ्तारी के लिए सी ओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में एक टीम को गठित किया गया इसके बाद आज लखनऊ से लौटते हुए सपा विधायक रफीक अंसारी को बाराबंकी से गिरफ्तार कर लिया गया अब उनको मेरठ लाया जा रहा है जहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा