Breaking News

‘कांग्रेस किसी का भी अपमान करने में पीछे नहीं’, राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा     |   कांग्रेस युवराज ने सिख सांसद को गद्दार कहा, ऐसे लोग कांग्रेस को डुबोएंगे: PM मोदी     |   राज्यसभा: ‘कांग्रेस की असम के प्रति नफरत जाहिर’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा     |   राज्यसभा: ‘पटेल के सपने को प्रधानमंत्री बनने का बाद पूरा किया’, पीएम मोदी ने कहा     |   हमारे दिल में छोटे किसानों को लेकर दर्द’, राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा     |  

भारत ने 2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र नियमित बजट में 3.52 करोड़ डॉलर का दिया योगदान

भारत ने वर्ष 2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट में 3.52 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया है। इससे वह उन 47 सदस्य देशों की ‘ऑनर रोल’ सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने समय पर अपना पूरा बकाया जमा कराया है। संयुक्त राष्ट्र योगदान समिति के अनुसार, तीन फरवरी 2026 तक 47 सदस्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र के वित्तीय नियमों के तहत निर्धारित 30 दिन की अवधि के भीतर अपना पूरा नियमित बजट योगदान अदा कर दिया है।

भारत ने तीन फरवरी को 2026 के संयुक्त राष्ट्र नियमित बजट के लिए 3.52 करोड़ डॉलर का भुगतान किया। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में ‘ऑनर रोल’ में शामिल देशों का जिक्र करते हुए भारत का नाम लिया। उन्होंने कहा, ‘‘ यह वह देश है जहां दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 182 मीटर ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थित है। हां, बिल्कुल सही..भारत।’’ भारत लगातार उन देशों में शामिल रहा है जो संयुक्त राष्ट्र को अपना योगदान समय पर और पूर्ण रूप से अदा करते हैं।