इस साल को खत्म होने में कुछ ही हफ्ते बाकी हैं. 2025 की शुरुआत परीक्षाओं के साथ होगी. सीबीएसई, यूपी, बिहार समेत कई बोर्ड ने 10वीं, 12वीं परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. बोर्ड परीक्षा 2025 से पहले सभी सेंट्रल और स्टेट बोर्ड प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित करेंगे. इसके अलावा 2025 के पहले महीने यानी जनवरी से ही एंट्रेंस एग्जाम का दौर भी शुरू हो जाएगा. जेईई मेन परीक्षा जनवरी 2025 में होगी.
हमारे देश के विभिन्न राज्यों में विभिन्न भर्तियां लगातार चलती निकलती रहती हैं। भर्ती में चयनित होने के लिए एग्जाम का आयोजन किया जाता है। जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है और इस नए महीने में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) एग्जाम टियर 2, नैनीताल क्लर्क आदि महत्वपूर्ण एग्जाम आयोजित किये जाएंगे। अगर आप भी विभिन्न भर्तियों की तैयारियों में लगे हैं तो जानें जनवरी में होने वाली परीक्षा...
भर्ती परीक्षा का नाम एग्जाम डेट
- यूपीएससी आरटी परीक्षा (Reserved for UPSC RT/ Examination) - 11 जनवरी 2025
- यूपीएससी ग्रेड बी एलडीसीई ( UPSCGrade-B LDCE, 2024) - 11 जनवरी 2025
- कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (SSC CGL Tier II) -18, 19 और 20 जनवरी 2025
- यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल PET एवं DV -दिसंबर 2024/ जनवरी 2025
- नैनीताल बैंक कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट (Clerk) भर्ती परीक्षा -जनवरी 2025 (प्रस्तावित)
- आरपीएससी असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा -19 जनवरी 2025