Breaking News

जल्द ही तेलंगाना में भी SIR करा सकता है चुनाव आयोग     |   राष्ट्रपति ने 'वीबी-जी राम जी विधेयक, 2025' को मंज़ूरी दी     |   आगरा में बेसमेंट निर्माण के दौरान हादसा, 7 लोग मलबे में दबे     |   दक्षिण अफ्रीका: पब में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत     |   पश्चिम बंगाल: TMC से निलंबित हुमायूं कबीर का ऐलान, नई पार्टी बनाकर 294 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव     |  

JEE Advanced 2025 के रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल से होंगे शुरू, इंफॉर्मेशन ब्रोशर जारी

JEE Advanced 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 अप्रैल, 2025 से शुरू करेगा. JEE Main परीक्षा के लिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार रजिस्ट्रेश विंडो खुलने के बाद JEE Advanced 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेश करने की आखिरी तारीख 2 मई, 2025 है.  

परीक्षा के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई, 2025 होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 11 मई, 2025 को जारी किए जाएंगे। हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे। परीक्षार्थी जरूरी डिटेल्स, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य जानकारी एंटर करनी होगी। इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अहम तारीखों की जांच करने क लिए नीचे देख सकते हैं। 

जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई को पेपर I और II के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मई 2025 को जारी किए जाएंगे, जिसे 18 मई 2025 तक डाउनलोड किया जा सकेगा। 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2025 का इंफॉर्मेशन ब्रोशर को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।   

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करने के बाद उम्मीदवारों के सामने एक पीडीएफ खुल जाएगी। 
  • इसके बाद उम्मीदवीर उसे चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में एक प्रिंट आउट ले लें।