Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

कितने घंटे सोता है मगरमच्छ, आखिर क्यों है ये बदनाम?

मगरमच्छ को दुनिया का सबसे खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है, इतना ही नहीं, ये इतना खतरनाक है कि जंगल राजा, जोकि शेर है, वो भी इससे डरता है। मगरमच्छ पानी में पहुंच जाए तो किसी की हिम्मत है कि वहां गलती से पहुंच जाए। लेकिन मगरमच्छ जैसे शक्तिशाली और भयानक दिखने वाले जीवों को अक्सर पानी में लेटकर सोते हुए देखा जाता है. मगरमच्छ सोने के लिए बहुत मशहूर है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मगरमच्छ कितने घंटे की नींद लेते हैं? चलिए आज हम आपको बताते हैं. 

  • मगरमच्छ ठंडे खून वाले जीव हैं. इसका मतलब है कि वे अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित नहीं कर सकते और वे अपने आसपास के तापमान के अनुसार ही गर्म या ठंडे होते हैं. सर्दियों में वे कम सक्रिय होते हैं और ज्यादा सोते हैं. 
  • बता दें मगरमच्छ दिन में औसतन 10 से 17 घंटे तक सोते हैं. हालांकि, यह संख्या मगरमच्छ की उम्र, मौसम और अन्य कारकों पर निर्भर करती है. छोटे मगरमच्छ बड़े मगरमच्छों की तुलना में कम सोते हैं
  • मगरमच्छ की चयापचय दर बहुत धीमी होती है. इसका मतलब है कि वे ऊर्जा को बहुत धीरे से खर्च करते हैं. इसलिए उन्हें ज्यादा ऊर्जा की जरुरत नहीं होती और वो कम खाकर भी लंबे समय तक जिंदा रह सकते हैं. 
  • गौरतलब है कि मगरमच्छ अक्सर पानी में तैरते हुए या लेटकर सोते हैं. वो अपनी एक आंख खुली रखकर सोते हैं ताकि किसी भी खतरे को महसूस कर सकें. मगरमच्छ के दिमाग का केवल एक हिस्सा ही सोता है, जबकि दूसरा हिस्सा जागृत रहता है.
  • वहीं मगरमच्छ शिकारी होते हैं और उन्हें शिकार करने के लिए बहुत ज्यादा ऊर्जा की जरुरत होती है. शिकार करने के बाद वो लंबे समय तक आराम करते हैं और अपनी फिर अपने शरीर में ऊर्जा लाते हैं.