Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

6 या 8... मनुष्य को एक दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए, जानें...?

गर्मी का मौसम आ गया है. हर कोई पानी पीने की सलाह दे रहा है. जिसे देखो वही दिन में 8 गिलास पानी ज़रूर पीने की बात कहता है. क्योंकि इससे शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है और कई तरह की समस्याओं से बच जाता है. लेकिन क्या वाकई हर किसी को एक जैसा पानी पीना चाहिए. क्या ज्यादा पानी पीना भी फायदेमंद ही होता है. 2,4,6 या 8 लीटर हमारे शरीर को कितने पानी की जरूरत होती है. अगर इससे ज्यादा पानी पी लें तो क्या होगा.  चलिए आज इस जरूरी सवाल का साइंटिफिक और आसान जवाब जानते हैं...

शरीर को कितने लीटर पानी की जरूरत होती है

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, किसी के शरीर को कितने लीटर पानी की जरूरत है ये उम्र, वजन, काम की एक्टिविटी, मौसम और हेल्थ कंडीशन पर  निर्भर करता है. सामान्य वयस्क पुरुष को दिन में करीब 3.5 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए. सामान्य महिला को 2.5-3 लीटर पानी सही है.

अगर आप बहुत ज्यादा पसीना बहाते हैं, गर्म जगह रहते हैं या वर्कआउट करते हैं, तो पानी की जरूरत और बढ़ सकती है. इसमें सिर्फ पानी ही नहीं, फल, सब्जियां, जूस, चाय-कॉफी जैसे लिक्विड का हिस्सा भी शामिल होता है.

कितना पानी पिएं

एक्सपर्ट्स के अनुसार, आपके शरीर के वजन का 30–35 ml प्रति किलो पानी डेली पीना सही होता है. जैसे अगर आपका वजन 60 किलोग्राम है तो आपको हर दिन 60×30= 1800-2100 ml यानी करीब 2-2.5 लीटर पानी पीना चाहिए.