Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भीषण गर्मी से उत्तर भारत बेहाल, जनजीवन प्रभावित; राहत के आसार कम

उत्तर भारत के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। उत्तर प्रदेश के कई कस्बे और शहर सबसे ज्यादा प्रभावित जगहों में शुमार हैं। गोरखपुर में लोग बाहर निकलते समय सिर ढकने जैसी खास सावधानियां बरत रहे हैं और ठंडे पेय का सहारा ले रहे हैं। गर्मी का असर लोगों की आजीविका पर भी पड़ रहा है।

घर से बाहर कम लोग निकल रहे हैं। इससे सड़क किनारे विक्रेताओं की बिक्री में भारी गिरावट आई है। लोगों ने अधिकारियों से कहा है कि बच्चों के लिए खास उपाय किए जाएं। मसलन स्कूल के घंटे कम करना या ऑनलाइन क्लास शुरू करना। प्रयागराज में, नगर निगम ने पूरे शहर में वाटर कूलर लगाने और वाहन चालकों के लिए छाया का बंदोबस्त किया है। इसके अलावा यात्रियों, दिहाड़ी मजदूरों और बेघरों को राहत देने के लिए अलग-अलग जगहों पर शेड लगाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए स्कूलों ने समय में बदलाव किया है। लू पीड़ितों को तत्काल राहत देने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है। इसी तरह, वाराणसी में, अधिकारियों ने दिन में यात्रा करने वालों की सुविधा के लिए खास उपाय किए हैं। लू का असर शहर की सड़कों पर साफ दिख रहा है। सड़कों पर वीरानी छाई रहती है। फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। बल्कि तापमान और बढ़ सकता है। लिहाजा लोगों को भरपूर पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।