Breaking News

महाराष्ट्र GST कलेक्शन में नंबर वन रहा, FY 2025-26 में ₹2.51 लाख करोड़ जुटाए     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से नामांकन भरा     |   आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया     |   पाकिस्तान-अफगानिस्तान में संघर्ष खत्म करने को लेकर बातचीत जारी: PAK विदेश मंत्रालय     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में अमित शाह का रोड शो, आमने-सामने आए BJP-TMC कार्यकर्ता     |  

Uttarakhand: कॉर्बेट के पास दुर्लभ 'सफेद पूंछ वाला' गिद्ध दिखा, 2022 में देखा गया था आखिरी बार

Uttarakhand: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हाल ही में छह से ज्यादा दुर्लभ प्रजाति के 'सफेद पूंछ वाले' गिद्धों के देखे जाने से पक्षी-प्रेमी और वन्यजीव प्रेमी काफी उत्साहित हैं। सफेद पूंछ वाला गिद्ध बहुत दुर्लभ है, जो मूल रूप से दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है।

साल 2000 से ही इसे आईयूसीएन की 'रेड लिस्ट' में 'गंभीर रूप से संकटग्रस्त' श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि इसकी आबादी में भारी गिरावट आई है। वन्यजीव फोटोग्राफर दीप राजवर के अनुसार, इस प्रजाति के गिद्धों को इस क्षेत्र में पिछली बार साल 2017 में और उसके बाद साल 2022 में देखा गया था।

अब, जब छह के करीब 'सफेद पूंछ वाले' गिद्ध देखे गए हैं, तो इसे इस दुर्लभ प्रजाति के भविष्य के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।