Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो प्लेन 'बेलुगा एक्सएल' कोलकाता एयरपोर्ट पर दोबारा उतरा

 विश्व के सबसे बड़े मालवाहक विमान 'बेलुगा एक्सएल' को सोमवार की सुबह कोलकाता हवाई अड्डे पर दोबारा उतारा गया। अधिकारी ने ये जानकारी दी। विमान चीन के तियानजिन बिन्हाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह पांच बजकर 47 मिनट पर कोलकाता पहुंचा।

एएआई (भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण) के प्रवक्ता ने बताया कि वाहन को यहां उतारने का मकसद चालक दल के सदस्यों को आराम देना, एफडीटीएल (उड़ान ड्यूटी समय सीमाएं) और ईंधन भरना है। उन्होंने बताया कि विमान मंगलवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे बहरीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना होगा।

एएआई प्रवक्ता ने बताया कि विमान को 13 अक्टूबर को कोलकाता लौटना था लेकिन इसमें लगभग 24 घंटे की देरी हो गई।
कोलकाता के लोगों को 'बेलुगा एक्सएल' की पहली झलक तब देखने को मिली, जब इसे आठ अक्टूबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया था।