Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

WHO का गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा से टूटा संपर्क

इजरायल-हमास युद्ध के 36 दिन बाद भी इजरायली सेना का एक्शन जारी है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दावा किया है कि गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा से उसका संपर्क टूट गया है।

समाचार एजेंसी रायटर ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के हवाले से बताया कि WHO का शनिवार को अस्पताल अल शिफा से संपर्क टूट गया है। साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उत्तरी गाजा में ताजा हालात और अस्पताल से संपर्क टूटे जाने को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि युद्ध के दौरान वहां फंसे सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने इजरायल-हमास से तत्काल युद्धविराम की अपील की है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वह गाजा में लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज, श्रमिक, बच्चे और विस्थापितों ने शरण ले रखी है। इसलिए युद्ध को रोका जाए।