Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

मध्य सोमालिया में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, 55 लोगों की मौत

मध्य सोमालिया (central Somalia) में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 55 लोग मारे गए। बता दें कि सोमालिया की संघीय सरकार न केवल अलकायदा से जुड़े अल शबाब समूह द्वारा फैलाई जा रही हिंसा को रोकने के लिए संघर्ष कर रही है, बल्कि उसे अफ्रीका के इस देश में भूमि और जल पर नियंत्रण को लेकर कबीले-आधारित संघर्षों का भी सामना करना पड़ रहा है।