Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना

टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मुंबई से रवाना हो गई। 20 जून से शुरू होने वाली ये सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में भारत के अभियान की शुरुआत भी करेगी। बस से सबसे पहले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा उतरे, उसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर उतरे, दोनों ही काफी शांत दिख रहे थे। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल आए, उनके साथ ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन की तेज तिकड़ी बस से उतरी।

इसके तुरंत बाद सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और चाइनामैन कुलदीप यादव पहुंचे, जो कम प्रोफाइल रखते हुए और चुपचाप टर्मिनल में प्रवेश करते हुए नजर आए। आखिर में ऋषभ पंत आए, उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऑटोग्राफ देने और सेल्फी के लिए पोज देने के लिए रुके।

इंग्लैंड दौरा भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है, क्योंकि 25 साल के शुभमन गिल रोहित शर्मा के मई की शुरुआत में इस प्रारूप से संन्यास लेने के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। शुभमन गिल टेस्ट में टीम की अगुआई करने वाले पांचवें सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। लाखों लोगों की उम्मीदों है कि भारत अपने डब्ल्यूटीसी अभियान की मजबूत शुरुआत करेगा।