Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

इजराइल-हमास युद्ध में अबतक 63,025 फलस्तीनियों की मौत, गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

Gaza: इजराइल और हमास के बीच 22 महीने से जारी युद्ध में अबतक गाजा में 63,025 फलस्तीनी मारे गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि गाजा शहर में इजराइल के विस्तारित आक्रमण की शुरुआत के साथ ही मृतकों की संख्या 63,000 से अधिक हो गयी है।

फलस्तीनियों को विस्थापन, विनाश और अकाल का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मंत्रालय मारे गए फलस्तीनियों की संख्या में यह स्पष्ट नहीं करता कि कितने आम नागरिक हैं और कितने हमास के लड़ाके। स्वास्थ्य मंत्रालय हमास संचालित सरकार का हिस्सा है। संयुक्त राष्ट्र और स्वतंत्र विशेषज्ञ इसे (मृतक आंकड़े को) युद्ध में हताहतों की संख्या का सबसे विश्वसनीय स्रोत मानते हैं।