Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

जापान में बेटे के साथ एसएस राजामौली ने एक्सपीरियंस किया भूकंप

निर्देशक एसएस राजामौली, उनके बेटे कार्तिकेय और निर्माता शोबू यारलागड्डा के साथ अपनी फिल्म 'आरआरआर' की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए जापान में हैं. इस दौरान उन्होंने फेंस से मुलाकात की और महेश बाबू के साथ अपनी आगामी फिल्म के बारे में भी अपडेट दिया. लेकिन अपने जापान दौरे के दौरान उन्हें एक डरावना अनुभव भी हुआ. 

एसएस राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय ने इस डरावने अनुभव के बारे में सोशल मीडिया पर बताया। दरअसल जापान में आज 5.3 की तीव्रता से भूकंप आया। 

एसएस कार्तिकेय ने ट्विटर पर अपनी स्मार्टवाच की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें भूकंप के एमरजेंसी अलर्ट का मैसेज दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिकेय ने लिखा, ''जापान में अभी-अभी भयंकर भूकंप महसूस हुआ!!! 28वीं मंजिल पर था और धीरे-धीरे जमीन हिलने लगी और हमें यह समझने में थोड़ा समय लगा कि यह भूकंप था. मैं बस घबराने ही वाला था, लेकिन आस-पास के सभी जापानी नॉर्मल थे.'' कार्तिकेय ने अपने इस पोस्ट में एसएस राजामौली और शोबू को भी टैग किया।