Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

पीएम मोदी ने ब्रुनेई में भारतीय उच्चायोग के नए चांसरी परिसर का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्रुनेई में भारतीय उच्चायोग के नए चांसरी परिसर का उद्घाटन किया और इसे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का संकेत बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "भारत के उच्चायोग के नए चांसरी परिसरों का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है, जो ब्रुनेई दारुस्सलाम के साथ हमारे मजबूत संबंधों का संकेत है। यह हमारे प्रवासी भारतीयों की भी सेवा करेगा।"

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर लिखी पोस्ट में कहा, "भारत-ब्रुनेई संबंधों को मजबूत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक स्मारक पट्टिका का अनावरण करके बंदर सेरी बेगवान में भारतीय उच्चायोग के चांसरी भवन का उद्घाटन किया।"