Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में मंगलवार को ब्रुनेई पहुंचे। पीएम मोदी ने बुधवार को ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनअल बोल्किया के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "महामहिम सुल्तान हाजी हसनअल बोल्किया से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत व्यापक थी और इसमें हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीके शामिल थे। हम व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों का विस्तार करने जा रहे हैं।"

अधिकारियों ने कहा कि मोदी की ऐतिहासिक यात्रा दोनों देशों के बीच 40 साल के राजनयिक संबंधों में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। विदेश मंत्रालय ने दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक की तस्वीरों को पोस्ट कर लिखा, "ब्रुनेई भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति और भारत-प्रशांत के उसके विजन में अहम भागीदार है।" ब्रुनेई से पीएम मोदी बुधवार को सिंगापुर जाएंगे।