Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

पाकिस्तान के साथ व्यापार फिर से शुरू करने पर कोई बातचीत नहीं हुई: S जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ फिर से व्यापार शुरू करने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। वाशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा, ‘‘पिछले साल के बाद से पाकिस्तान के साथ व्यापार पर कोई बातचीत नहीं हुई है और न ही उनकी (पाकिस्तान) तरफ से कोई पहल की गई है।’’

उन्होंने कहा कि भारत ने कभी भी पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद नहीं किया बल्कि 2019 में पाकिस्तान सरकार ने ही इसे बंद करने का फैसला किया। एस. जयशंकर ने कहा, ‘‘शुरू से ही हमारी कोशिश रही है कि भारत को मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा मिले। हम पाकिस्तान को एमएफएन का दर्जा देते थे, लेकिन उसने हमें वो दर्जा नहीं दिया।’’

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद अगस्त 2019 में इमरान खान के नेतृत्व वाली तत्कालीन पाकिस्तान सरकार ने सभी द्विपक्षीय व्यापार खत्म कर दिए थे। पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने राजनयिक संबंधों को भी कम कर दिया था।