Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

नेपाल: नदी में बही बस में सवार 7 भारतीयों की शिनाख्त

नेपाल में आज शुक्रवार को भूस्खलन की चपेट में आई 2 बसों के नदी में बहने से उनमें सवार 60 से अधिक यात्री लापता हो गए. लापता यात्रियों में 7 भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार,

भूस्खलन की चपेट में आकर नदी में बहने वाले यात्रियों में 7 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें से 6 की पहचान संतोष ठाकुर, सुरेंद्र साह, आदित मियान, सुनील, शाहनवाज आलम और अंसारी के रूप में की गई है. हादसे के शिकार एक अन्य भारतीय की पहचान नहीं हो सकी है.