Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

NASA के जूनो ने कैद किया जुपिटर का भयानक ‘चेहरा’

जुपिटर ग्रह का रहस्य सुलझाने में जुटे NASA के अंतरिक्ष यान जूनो ने अपने कैमरे में जुपिटर का भयानक ‘चेहरा’ कैद किया है. हाल में नासा ने यह तस्वीरें जारी की हैं, इसमें दो आंखों, एक नाक और मुंह भी नजर आ रहा है. दुनियाभर के वैज्ञानिक इन तस्वीरों के मायने समझने का प्रयास कर रहे हैं, माना जा रहा है कि तस्वीर में अशांत बादलों का तूफान दिख रहा है, जो बेहद डरावना नजर आ रहा है.