Breaking News

मौसम खराब होने पर पहाड़ी इलाकों में ट्रेकिंग पर रोक, सीएम पुष्कर धामी ने बचाव दलों को किया हाई अलर्ट     |   प्रयागराज में मूसलाधार बारिश-तेज हवाओं का असर, लुढ़का पारा     |   बांद्रा के वीएन स्फीयर मॉल में लगी भीषण आग     |   अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश     |  

लाओस में भारतीय समुदाय ने PM मोदी का गर्मजोशी से किया स्वागत

PM Modi Laos Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को दो दिन की यात्रा पर लाओस के वियनतियाने पहुंचे हैं। वियनतियाने में रह रहे भारतीयों के साथ-साथ लाओस के नागरिकों ने भी प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा के दौरान मोदी 21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

PM मोदी ने लाओस यात्रा की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लाओ पीडीआर के लिए रवाना हो रहा हूँ। यह एक विशेष वर्ष है क्योंकि हम अपनी एक्ट ईस्ट नीति के एक दशक को पूरा कर रहे हैं, जिसके कारण हमारे देश को काफी लाभ हुआ है। इस यात्रा के दौरान विभिन्न विश्व नेताओं के साथ विभिन्न द्विपक्षीय बैठकें और बातचीत भी होगी।”