Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पहले रूस-यूक्रेन फिर इजराइल-हमास युद्ध ने बढ़ाई टेंशन

दुनिया में फिलहाल दो युद्ध चल रहे हैं. एक रूस और युक्रेन के बीच और दूसरा इजराइल और हमास के बीच… युद्ध इन जगहों पर लड़ा जा रहा है लेकिन इसका असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. और इस असर से भारत भी अछूता नहीं है. गोवा के प्रशासन का कहना है कि गोवा के टूरिज्म पर इस युद्ध का काफी प्रभाव पड़ा है.

गोवा के स्टेट टूरिज्म मंत्री रोहन खौंटे का कहना है कि गोवा के रेगुलर टूरिज्म पर दुनिया में चल रहे रूस-युक्रेन और इजराइल-हमास युद्ध का काफी प्रभाव है. अब पहले के मुताबिक लोग वहां नहीं आ रहे हैं. रूस, यूक्रेन और इजराइल वह तीन देश हैं जहां से गोवा में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, लेकिन यहां के हालातों के चलते फिलहाल गोवा आने वालों की संख्या में काफी गिरावट आई है.