Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पाकिस्तान में एयरबेस पर फिदायीन हमला, पायलट को मारी गोली, 4 आतंकी ढेर

पड़ोसी देश पाकिस्तान में मियांवली के एयरबेस पर देर रात आतंकियों ने हमला कर दिया है. आतंकी एयरबेस के अंदर घुस गए और जबरदस्त गोलीबारी की, जिसके बाद पूरे शहर में भय और दहशत फैल गई. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक ए जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) ने ली है. टीजेपी के प्रवक्ता मुल्ला मोहम्मद कासिम ने दावा किया कि आतंकियों ने एयरबेस में दर्जनों विमानों को आग के हवाले कर दिया और पायलट समेत कई लोगों की गोली मारकर जान ले ली.