Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम ने कहा- भारतीय समुदाय बाइडेन का सपोर्ट कर रहा

US Presidential Election 2024: कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम ने शुक्रवार को कहा कि बाइडेन और ट्रंप के बीच राष्ट्रपति पद की लिए हुई डिबेट दुनिया का लीडर चुनने के लिए थी और इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। गवर्नर न्यूसोम ने डिबेट के बाद मीडिया से कहा, "अमेरिकी चुनाव का असर दुनिया भर में है। ये पूरी दुनिया के लिए है। ये विश्व का नेता चुनने का मौका है और अमेरिका के लिए ये बहुत मायने रखता है। ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।"

उन्होंने कहा, "आप उसे चुनने जा रहे हैं, जो राष्ट्रपति बनकर विश्व मंच पर आपकी आवाज रखेगा। इसलिए ये चुनाव हमारे लिए बेहद खास है, क्योंकि हमारा चुना हुआ नेता दुनिया के मंच पर हमारे लिए बात करेगा। मुझे नहीं लगता कि इस वक्त राज्यों में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ज्यादा जरूरी कुछ भी है।"

कैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने कहा, "राष्ट्रपति बाइडेन को अमेरिकी भारतीयों का सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा भारतीय अमेरिकी उप-राष्ट्रपति को समर्थन दे रहे हैं। ये भारतीय समुदाय की निष्ठा को दिखाता है। चीन के सिलसिले में बात की जाए, तो भारत हमारा मजबूत साथी है।"